मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए मुजफ्फरपुर सर्किल की सभी शाखाओं में बुधवार को लगातार दूसरे दिन विशेष छापेमारी अभियान जारी रहा। दिनभर में अधिकारियों की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मुजफ्फरपुर पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि बिजली चोरी मामले में 240 प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दो दिन में अंचल अंतर्गत कुल 646 विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले पकड़े गए, जिनमें प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बुधवार के अभियान में विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश, कार्यपालक अभियंता (पूर्वी) व कार्यपालक अभियंता (शहरी-2) के साथ मुशहरी प्रखंड अंतर्गत बिंद एवं छपरा मेघा क्षेत्र में पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...