बदायूं, मई 25 -- दिनभर भीषण गर्मी के बाद रात में तेज हवा के साथ आई बारिश ने लोगों को राहत दी। नौतपा के पहले दिन ही हुई बारिश, मौसम सुहावना हो गया। पूरे दिन तपने के बाद अचानक शाम को मौसम बदलने लगा। रात नौ बजते-बजते चमक के साथ हुई बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। झमाझम बारिश को किसान फसलों के लिए अमृत तुल्य बता रहे हैं। वहीं गर्मी से परेशान लोगों के चेहरे खिल गए। यह भी पढ़ें- नौतपा का प्रचंड प्रहार: आसमान से बरसी आग, लू के थपेड़ों से हाल-बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...