दिनभर बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 8.4 मिमी बारिश दर्ज
धनबाद, अगस्त 18 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में सोमवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलता रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार धनबाद में 24 घंटे के दौरान 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर कई जगह पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ। शहर के पुलिस लाइन, सरायढेला, एलसी रोड, धैया सहित कई जगहों पर जलजमाव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Purnia News: दिन भर बादल और फुहार, 14 मिलीमीटर बारिश दर्जआने वाले दिनों का मौसम मौसम केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.