उन्नाव, जनवरी 27 -- उन्नाव, संवाददाता। दिनभर उमड़े बादलों के बाद शाम साढ़े छह बजे बारिश के फुहारों से ठंड बढ़ी। तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। विशेषज्ञ कहते है, की दो दिन अभी ऐसे ही मौसम का अनुमान है। मौसम ने मंगलवार को फिर करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ और पछुआ हवाओं के चलते दोपहर ढाई बजे तक जिले में ठंड की स्थिति रही। जबकि बीते बृहस्पतिवार से रविवार तक दिन में तेज धूप के चलते शरीर पर गर्म कपड़े बर्दाश्त नहीं हो रहे थे। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर शाम छह बजे तो अचानक बादलों की ओट से आसमान घिर गया। कुछ ही देर में फुहारों की बूंदे जमीन पर गिरी और हवा की गति तेज हुई तो सर्दी में इजाफ़ा हुआ। विशेषज्ञ ने बताया कि 28 जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.