बागेश्वर, फरवरी 1 -- जिले में मौसम दिनभर करवट बदलता रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जबकि मध्याह्न के बाद हल्की धूप तथा छांव का खेल चलता रहा। बदलते मौसम के कारण ठिठुरन बढ़ गई। वहीं हिमालयी गांवों की ऊंची चोटियों में बादल छाते ही रुक-रुककर बर्फ की फुहारें गिरने लगीं, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर शीतलहर दौड़ गई। इधर, नगर क्षेत्र में रविवार को बिजली की आंख-मिचोली ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दीं। बार-बार बिजली गुल होने से लोग समय पर घरेलू काम नहीं निपटा सके। रविवार होने के कारण कपड़े धोने, नहाने सहित अन्य कार्यों में भी लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम से बिजली व्यवस्था शीघ्र सुचारू करने की मांग की है। गीता, मदन, नरेश तथा राजेंद्र उपाध्याय आदि ने कहा कि वइधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मो. अफजाल न...