शाहजहांपुर, नवम्बर 24 -- जनपद में ठंड का असर अब तेज हो गया है। रविवार को सुबह, दोपहर और शाम में घर से निकलते ही लोगों को ठंड का अहसास हुआ। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एसएस कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक ने बताया कि रविवार को एक्यूआई लगभग 140 रिकॉर्ड किया गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण सोमवार को एक्यूआई बढ़ने की संभावना है। दिन में तेज धूप न निकलने के कारण दोपहर में भी तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। वहीं शाम होते ही ठंड बढ़ गई। ठंड के बढ़ने के साथ ही शहर में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। बाजार में रजाई, कंबल और स्वेटरों की बिक्री बढ़ने लगी है। ठंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.