अलीगढ़, जून 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम का मिजाज बुधवार को पूरे दिन बदलता रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। बीच-बीच में धूप निकलने से धूप-छांव का खेल चलता रहा। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन दिनभर बादल मंडराने के बावजूद कहीं भी बारिश नहीं हुई। दोपहर के समय आसमान में घने बादल छाने से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन कुछ समय बाद बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। वातावरण में नमी बढ़ने उमस का असर महसूस किया गया। हवा की गति भी सामान्य रहने से लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट से राहत नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे लोग, आज बारिश व तेज हवा के आसार बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को उमस भरे मौसम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर दोपहर के समय बाहर ...