चंदौली, जून 16 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में पिछले दिनों मौसम में आई नरमी के बाद एक बार फिर मौसम तल्ख हो गया है। सोमवार को सुबह से ही तीखी धूप और गर्म हवा से राहगीर और आमजन बेहाल दिखे। वहीं उमसभरी भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। इसी में बिजली की मनमानी कटौती से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकलने के कारण सुबह दस बजे से ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा। यह भी पढ़ें- 40 डिग्री के पार तापमान, गर्मी से बेहाल लोग दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखा। बहुत जरूरी कार्य से ही लोग दोपहर में घरों से बाहर निकले। धूप और गर्म हवा के चलते राहगीर, यात्री छावं की तलाश में भटकते रहे। वहीं दोपहिया वाहन च...