चंदौली, जून 17 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जून माह की उमसभरी भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को जहां दिनभर आसमान से बरस रही तेज धूप लोगों को झुलसाती रही, वहीं शाम को करीब साढ़े छह बजे चली तेज हवा और हल्की बूदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं दिनभर धूप तो कहीं बादलों की हल्की आवाजाही बनी रही। गर्म पछुआ हवा चलने के कारण लू और गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बुधवार की सायंकाल अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज पछुआ हवा के साथ चली धूल भरी आंधी ने लोगों को काफी परेशान किया। यह भी पढ़ें- हीटवेव के बीच हल्की बूंदाबांदी से मिली राहतआंधी का असर सड़कों पर चल रहे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों को आ...