मुरादाबाद, मई 11 -- नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी मोहम्मद इमरान के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। घटना के बाद पीड़ित परिवार समेत अकबर कंपाउंड के लोग पूरे दिन सहमे रहे। दहशत के चलते अधिकांश लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले और खिड़कियों से ही पुलिस की गतिविधियां देखते रहे। सोमवार तड़के करीब 3:40 बजे हथियारबंद नकाबपोश बदमाश कारोबारी के घर में घुस आए और डाका डाला। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। यह भी पढ़ें- पीतल कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती, एक करोड़ का कैश व जेवर लूटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...