दिनभर तेज धूप, शाम को बारिश ने दी गर्मी से राहत
रामपुर, मई 30 -- रामपुर। शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह तेज धूप और उमस के बाद शाम को धूलभरी आंधी चली, जिसके बाद बूंदाबांदी में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी आंधी-बारिश के आसार हैं। शनिवार सुबह से ही क्षेत्र में तेज धूप और उमस भरी गर्मी का प्रकोप रहा। दोपहर तक सड़कों और बाजारों में गर्मी का असर देखा गया, जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। शाम करीब छह बजे मौसम ने अचानक पलटा खाया और तेज धूलभरी आंधी चलने लगी। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छा गया और बारिश की फुहार शुरू हो गई। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से पिछले कुछ दिनों से तपिश और उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। आंधी और बारिश के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई और उन्हें वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। बाजारों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.