बिजनौर, मार्च 17 -- नहटौर। मुकर्रमपुर में गुलदार का शिकार बनी बालिका का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से वन विभाग गुलदार की लोकेशन लेने के लिए रात और दिन क्षेत्र में जुटा हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पीड़ित परिजनों से वार्ता की है। बता दे कि ग्राम मुकर्रमपुर निवासी अतुल कुमार की पुत्री अदिति उर्फ माधो 10 वर्ष को गुलदार ने मार दिया था। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शाम के समय गमगीन माहौल में बालिका का अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग की ओर से रविवार को ही दो पिंजरे गुलदार पकड़ने के लिए लगाए गए थे। सोमवार को भी वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए ड्रोन कैमरा से खेतों खेतों घूमते रहे। एसडीओ अंशुमन मित्तल, वन रेंजर शंशाक गुप्ता ने भी पीड़ित परिजनों से वार्ता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.