दिनभर झुलसाती रही धूप, शाम को भी तपन
आजमगढ़, मई 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। गर्मी फिर अपने तेवर दिखाने लगी है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को दिनभर पछुआ हवा लोगों को झुलसाती रही। धूप इतनी तेज थी कि घर से बाहर निकलते ही हाथ-पैर जलने लग रहे थे। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सप्ताह भर तक राहत के बाद पारा तेजी से चढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मंगलवार को यह एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38 पर पहुंच गया। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री था। मंगलवार को यह 25 पर पहुंच गया। सुबह सूरज के निकलते ही तपिश बढ़ने लग रही है। सूर्य की तपिश के साथ ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरज की किरणें इतनी तीखी हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.