शामली, मार्च 6 -- शुक्रवार को शहर में वाहनों का जाम लगने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पडा। जाम के झाम में फंसे वाहन चालकों को घंटो निकलने का रास्ता नही मिला। सबसे बडी परेशानी तब हुई जब शहर के मुख्य चौराहों से जाम को खुलवाने के लिए खड़े रहने वाले ट्रेफिक पुलिसकर्मी नदारद मिले। शुक्रवार दोपहर अचानक शहर में वाहनों का जाम लग गया। एक ओर बडे वाहनों को शहर के शिव चौक से होकर निकलने तो दूसरी ओर गन्ना वाहनों के प्रवेश के कारण वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। जाम में फंसे वाहन चालकों के लिए निकलता मुश्किल हो रहा था।वाहन चालकों के लिए मिनटों का सफर घंटों में तय हुआ। जाम शहर के फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, शिव चौक, भिक्की मोड और धीमानुपरा तक लगा रहा। वाहन चालकों का कहना था कि शहर में आये दिन जाम के झाम में फंसकर वाहन चालक खडे रहते है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.