बागपत, जनवरी 28 -- बागपत। बारिश और ओलावृष्टि के बाद बुधवार को शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। आलम यह रहा कि दिनभर 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शीतलहर चली, जिसके चलते लोग घरों में दुबके रहे। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिनभर सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ। गत दिवस जिलेभर में बारिश हुई थी। खेकड़ा और बागपत में तो ओलावृष्टि भी हुई, जिससे ठंड में इजाफा हो गया था। बुधवार को लोग सोकर उठे, तो आसमान में बादलों का डेरा मिला। हल्का कोहरा भी छाया रहा। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, दिनभर 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शीतलहर चलती रही, जो सुई की तरह चुभती रही। आलम यह रहा कि ठंड के चलते लोगों की कंपकंपी छूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.