बरेली, अप्रैल 4 -- बरेली। वरिष्ठ संवाददाता शुक्रवार को सुबह से रात तक मौसम में बदलाव होते रहे। सुबह से शाम तक जहां बादल छाया रहा, वहीं रात करीब 11 बजे कई इलाकों में तेज हवा चलने के साथ ही बूंदाबादी भी हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।शुक्रवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिर रहा। धूप आंशिक ही निकली। रात होते-होते मौसम ने करवट ली और 11 बजे के बाद कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम में बदलाव के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में मामूली कमी आ सकती है। उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.