दिनभर छाए रहे बादल, कहीं-कहीं हल्की बारिश
भागलपुर, जून 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता । मानसून के आगमन के बावजूद धान की खेती की तैयारी में जुटे जिले के किसान व गर्मी से परेशान आमलोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शहर में दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हुई। वहीं कहलगांव व पीरपैंती इलाके में हल्की बारिश हुई। दोपहर दो बजे तक तेज धूप व उमस से लोग बेहाल रहे। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। सुबह के समय हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 83 प्रतिशत रही। 5.1 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही।बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 जून को भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: दक्षिण ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.