धनबाद, फरवरी 24 -- नगर निकाय चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों से दिनभर कंट्रोल रूम की फोन की घंटियां बजती रहीं। दिनभर में कंट्रोल रूम को 48 शिकायतें मिलीं। इनमें से 46 मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार स्वयं कंट्रोल रूम में पहुंच कर चुनाव की निगरानी की। डीसी ने जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित संचार प्रणाली, हेल्पलाइन व्यवस्था तथा विभिन्न मतदान केंद्रों से प्राप्त हो रही सूचनाओं की अद्यतन रिपोर्ट का अवलोकन किया। डीसी ने कंट्रोल में पदस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर मतदान केंद्र से समय-समय पर मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट प्राप्त कर उसे प्रसारित करें। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान करीब तीन हजार पुलिसकर्मी और अधि...