चंदौली, जनवरी 7 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में दिसंबर के मध्य से लगातार पड़ रही भीषण ठंड और गलन से लोग बेहाल होने लगे हैं। बुधवार को दिनभर चली शीतलहर से दोपहर में निकली धूप भी बेअसर रही। लोग जहां तहां ठिठुरते दिखे। सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाने से दृश्यता भी काफी कम रही। वहीं दोपहर 12 बजे तक धुंध के चलते लोग घरों में दुबके रहे। धूप निकली तो लोग बाहर आए लेकिन बफीर्ली हवा से बेहाल रहे। वहीं कोहरे के कारण सुबह सड़क और रेल मार्ग दोनों प्रभावित रहा। लगातार ठंड पड़ने से आमजन के साथ ही पशु पक्षी भी बेहाल होने लगे हैं। हाल यह है कि दिन में बहुत जरूरी काम से लोग निकल रहे हैं और शाम होते ही फिर कोहरा और शीतलहर से घरों में दुबक जा रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा लगातार लुढ़कने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.