रामपुर, मई 26 -- रामपुर। जनपद में झुलसाती गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। भीषण गर्मी की वजह से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। दिनभर लू चलने से लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया है, जिसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी ने लोगों की रात की नींद व दिन का सुकून दोनों छीन लिए हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह तरह के उपाय कर रहे हैं, लेकिन वह भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। मंगलवार की सुबह से ही सूरज ने अपने तेबर दिखाने शुरू कर दिए थे। 10 बजे तक मौसम खूब गर्म हो गया। उसके बाद में सूरज के तेवर इतने तल्ख हो गए कि लोग पसीना पसीना हो गए। दोपहर में लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। दोपहर में तेज धूप व भीषण गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्ना...