रामपुर, मार्च 26 -- शहर के सिविल लाइंस और ज्वालानगर को जोड़ने वाला राम रहीम पुल मरम्मत कार्य के चलते 20 मई तक पूरी तरह बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग ने पुल के दोनों ओर सूचना बोर्ड और बैरियर लगाकर आवाजाही पर रोक लगा दी है। गुरुवार से पुल के पूर्ण रूप से बंद होने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले भी पुल को पूर्ण रूप से बंद किए जाने की घोषणा हो चुकी है मगर हीलाहवाली के चलते पुल बंद नहीं हो सका है। अब ज्वाइंट व ऊपरी परत की मरम्मत के कारण पीडल्ब्यूडी ने पुल को बंद करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुल के दोनों ओर बोर्ड लगाने के साथ ही बैरियर लगाने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार पुल 20 मई तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान केवल पैदल राहगीर तो निकल सकते हैं लेकिन किसी भी वाहन को निकलने की इजाजत नहीं हैं। बोर्ड लगने के साथ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.