कोडरमा, अप्रैल 30 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया शहर समेत अन्य इलाकों में गुरुवार को दिनभर बिजली गुल रही। इससे लोग खासे परेशान रहे। कई लोगों के घरों में इनवर्टर जवाब दे जाने के कारण शाम को अंधेरा छा गया। दिनभर व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित समेत स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी इसका असर देखने को मिला। दिनभर बिजली नहीं रहने के कारण शाम को शीघ्र हीं कई प्रतिष्ठानें बंद गई। वहीं बिजली न रहने के कारण पेयजलापूर्ति कार्य पर इसका असर देखने को मिला। करीब आठ बजे से हीं बिजली गुल रही। दोपहर 12 से 1 बजे बीच कुछ मिनटों के लिए आयी, उसके बाद दिनभर बिजली गुल रही। यह भी पढ़ें- 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान समाचार लिखे जाने तक शाम 6.30 बजे तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पायी थी। इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर ...