दिनभर गर्मी ने किया बेहाल, शाम को हल्की बारिश से राहत
बागपत, जून 23 -- बागपत। मौसम में उठापठक का दौर जारी है। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकली रही, जिसके चलते लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों में कैद रहे और एसी-कूलर के जरिए गर्मी से राहत पाते नजर आए। वहीं, सायं करीब तीन बजे मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते धूल भरी आंधी चलने लगी। जिससे बागपत शहर समेत 20 गांवों की बिजली गुल हो गई। बांधी के थमते ही हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दरअसल, पिछले कई दिनों से मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे है, तो कभी तेज धूप लोगों के पसीनें छुड़ा रही है। मंगलवार को भी मौसम का नजारा इसी तरह बना रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप निकल रही। जिसके चलते लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.