रुडकी, मार्च 30 -- शहर में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा। इससे धूप का असर कम देखने को मिला।-बीच में हल्की धूप निकलने से लोगों को उमस से थोड़ी राहत भी मिली। दिनभर ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना बना रहा और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। सुबह के समय आसमान पूरी तरह बादलों से ढका रहा, जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई। दोपहर के समय हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही लगातार बनी रही। मौसम के इस बदले मिजाज का असर शहर की दिनचर्या पर भी देखने को मिला, जहां लोग खुले मौसम का आनंद लेते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...