रुडकी, अप्रैल 7 -- सोमवार को रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर आसमान पर काले बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को और भी सुहाना बना दिया। बादलों के छाए रहने से पूरे दिन वातावरण में ठंडक बनी रही, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। अप्रैल की शुरुआत में ही मौसम के इस बदले रूप ने लोगों को हैरान किया हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही है। इससे गर्मी से काफी राहत है। दिनभर आसमान पर काले बादल मंडराते रहते हैं। मंगलवार को भी मौसम बेहद सुहावना रहा। सुबह से ही काले बादल छाए हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...