कोडरमा, अप्रैल 6 -- कोडरमा, प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया में रविवार को दिनभर बिजली आती-जाती रही। इससे शहर के लोग परेशान रहे। लोगों ने बताया कि रविवार को बिजली नहीं रहने के कारण कई लोग अवकाश का आनंद नहीं ले सके। मालूम हो कि झुमरीतिलैया शहर को इन दिनों 15 से 17 घंटे ही बिजली मिल रही है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में 12 से 15 घंटे बिजली की आपूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। सभी ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से बिजली काटे जाने की सूचना पहले नहीं दी जाती है। इसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...