अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई क्षेत्रों में रविवार को बिजली आंख-मिचौली का खेल खेलती रही। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर पर डी सेंटर व क्वार्सी क्षेत्र में स्थिति ज्यादा खराब रही, जहां दिनभर बिजली का आना-जाना लगा रहा। बार-बार ट्रिपिंग और अचानक कटौती के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। सासनीगेट क्षेत्र में सुबह से ही बिजली की अनियमित आपूर्ति शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक जारी रही। क्वार्सी, जलालपुर, नगला मसानी व आसपास के क्षेत्रों में कई घंटे बिजली गुल रही, जिससे इन्वर्टर भी जवाब देने लगे। अवतार नगर, नौरंगाबाद, छावनी आदि क्षेत्रों में कुछ मिनटों के अंतराल पर बिजली गुल हो जाती थी। उमस के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ स्थानों पर तकनीकी खामिया...