हरदोई, मार्च 25 -- पिहानी। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे कस्बे में एक महिला का पर्स छीनकर एक अज्ञात युवक भाग निकला। महिला बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रही थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। पीड़िता ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी है। सिमौर गांव निवासी आफ़िया कस्बे के मोहल्ला मुरीदखानी में किराए पर रहती है। बताया कि वह बस स्टैंड पर स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रही थी। साथ मे करीब 11 साल की उसकी बेटी भी थी। जूनियर रोड पर अचानक आया एक व्यक्ति उसकी पर्स छीनकर भाग निकला और आगे एक गली में घुस गया। उसने शोर मचाते हुए पीछा किया लेकिन कोई पता नही चला। महिला ने बताया कि पर्स में 10960 रुपए, आधार कार्ड, दवा का पर्चा आदि रखे हुए थे। कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...