झांसी, मार्च 7 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामल सामने आया है। शादी के कार्ड बांटने जा रहे एक पूर्व पार्षद को अज्ञात हमलावरों ने दिन=दहाड़े गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी सतीश श्रीवास (38) बेटा अशोक श्रीवास पूर्व पार्षद हैं। शनिवार को वह अपने चाचा की बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह सुखनई नदी के मझघटा पुल के पास सरस्वती शिशु मंदिर दमेले चौक स्कूल के बाहर पहुंचे, तभी पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही सतीश श्रीवास लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन में आसपास की दुकानें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.