बिहारशरीफ, मई 12 -- दिनदहाड़े जखौर के बधार में महिला की बेरहमी से हत्या मृतका की पहचान बिहैया गांव की 43 साल की मुन्नी देवी के रूप में की गयी परिजनों का आरोप-कचरा प्रसंस्करण में काम का बकाया मांगने को लेकर की गयी हत्या एसडीपीओ ने कहा-मामले की जांच शुरू, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई फोटो: 12 शेखपुरा 03: शेखपुरा के जखौर में मंगलवार को घटनास्थल पर लगी भीड़ व मामले की जांच करती पुलिस। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के जखौर गांव के बधार में महिला की दिनदहाड़े बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अरियरी थाना पुलिस ने खून से लथपथ महिला की लाश मंगलवार को बरामद की है। घटनास्थल पर खून से सनी एक लकड़ी भी बरामद की गयी है। मृतका की पहचान अरियरी के ही बिहैया गांव के विनोद पासवान की 43 साल की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की गई ह...