मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल के पास दिनदहाड़े मकान में घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों के आभूषण पार कर दिया। शाम को घर लौटने पर मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर घटना की छानबीन में जुट गई है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल के पास किरण कुंजल मोहल्ला निवासी नीरज श्रीवास्तव शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ अस्पताल गए थे। मकान में ताला बंद था। उसी दौरान दिनदहाड़े चोर मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण पार कर दिया। शाम लगभग पांच बजे नीरज अस्पताल से वापस घर लौटे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था, लेकिन बरामदे के बाद घर में प्रवेश करने का दरवाजा खुला था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी से आभूषण और नगदी गायब थे। पीड़ित ने तत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.