सासाराम, मार्च 7 -- शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शिवसागर मोड़ के समीप शनिवार को दिनदहाड़े उच्चकों ने डॉ. निर्मल पांडेय के गले से लाखों रुपए के सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। मामले में चिकित्सक ने प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया है। बताया कि वे शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अपने क्लिनिक के सामने बैठे हुए थे। तभी दो बाइक सवार युवक मेरे क्लिनिक के सामने आए। अपनी बीमारी बताकर दवा की मांग कर रहे थे। इनकी बात को सुनकर जब मैं दवा दे रहा था तो उन्होंने कहा कि थोड़ा रुकिए। डॉक्टर साहब मेरे ठेकेदार रुपए लेकर आ रहे हैं,वे पैसा आपको दे देंगे। उनकी बात में आकर मैं पुन: अपनी कुर्सी पर बैठ गया। जिसके बाद उन्होंने मौके देखकर पीछे से मेरे चेन को खींचकर भाग निकले। मैंने सीसीटीवी फुटेज खंघाला तो पता चला कि दोनों युवक सासाराम की ओर से आए थे और चेन छी...