दिनदहाड़े चल रहा अवैध बालू खनन
झांसी, मई 10 -- झांसी। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन हो रहा है। हालात यह है कि नदी से अवैध तरीके से बालू निकाली जा रही है। फिर उसे कहीं और डंप किया जा रहा है। यह आरोप क्षेत्रवासियों ने लगाएं हैं। वहीं रविवार को एक ट्रॉली बालू गिराते वीडियो वॉयरल हुआ है। यह टकटोली गांव का बताया जा रहा है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से खुलेआम बालू डंप की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह से क्षेत्र में अवैध खनन का काम जारी है। यह भी पढ़ें- नहीं थम रहा बालू का अवैध खनन वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण बालू खनन का विरोध करते भी नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.