फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 15 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सातनपुर मंडी रोड पर सोमवार दोपहर पुलिस को चुनौती देते हुये बाइकर्स लुटेरों ने एक निजी कंपनी के कैशियर को गोली मारकर सात लाख की नगदी लूट ली। गोली कैशियर की जांघ में लगी है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस की टीम जांच करने के लिए दौड़ पड़ी। मौके से एक मोबाइल बरामद किया गया है। जिले में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू करा दिया गया। मोहम्मदाबाद कोतवाली के सकवाई गांव निवासी राजेश कुमार शर्मा आवास विकास तिराहा स्थित एक निजी कंपनी में कैशियर के पद पर काम करते हैं। सुबह को वह कैश कलेक्ट करने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले थे। आईटीआई चौराहे के पास से उन्होंने 1 लाख 32 हजार का कैश उठाया। इसको अपने बैग में रखकर वह बाइक पर सवार होकर सातनपुर मंडी रोड से सेंट्रल जेल चौराहे की ओर जा रहे थे। ज...