मधुबनी, मार्च 2 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र में सोमवार को करीब तीन बजे दिन में दो बाइक पर सवार सात नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। मधुबनी लौकहा मेन रोड पर स्थित खोजपुर चौक और नवकाटोल गांव के बीच नहर बांध वाली सड़क पर बदमाशों ने बाइक से घर लौट रहे युवक को कट्टा का डर दिखाकर रोक लिया। कट्टा से मारपीट करते सात हजार रुपये नकद, मोबाइल और सवार की बाइक छीन ली। पीड़ित नवका टोल गांव निवासी देवेंद्र महतो के पुत्र अखिलेश कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भागने के दौरान बदमाशों की छीनी बाइक गड्ढे में फंस गई। जिसे छोड़ वे अपनी बाइक से फरार हो गए। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.