हापुड़, मई 8 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित मोहल्ला अलीनगर में गुरुवार की सुबह को दिनदहाड़े पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश और प्रापर्टी डीलर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हिस्ट्रीशिटर दूध लेकर वापस घर लौट रहा था, तभी यह सनसनी वारदात हुईपुलिस ने चार सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो हत्यारोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है। मृतक और आरोपियों का घर आसपास होने के कारण काफी तनाव व्याप्त हो गया था। मौके पर कई थाना प्रभारी पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर निवासी राशिद लंबू कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशी...