सासाराम, जून 16 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नयका रोड स्थित धर्म कांटा के समीप सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार तीन युवकों से मोबाइल फोन और नगदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। मामले में चार बाइकों पर सवार आठ अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- महद्दीगंज नहर के पास युवक से चेन झपटकर बाइक सवार अपराधी फरार घटना का विवरण पीड़ित युवक दिनारा थाना क्षेत्र के इंदौर गांव निवासी आदित्य कुमार ने बताया कि वह अपने मित्र रितिक कुमार और अनुपम राज के साथ करगहर क्षेत्र स्थित मित्र सूरज कुमार के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वे नयका रोड स्थित धर्म कांटा के पास पहुंचे, दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने उनकी बाइक रोक दी। इसी दौरान प...