मुंगेर, अगस्त 29 -- मुंगेर, निज ​संवाददाता।​शहर के व्यस्त चौक बाजार इलाके में दिनदहाड़े सड़क किनारे खुदाई कर केबल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि चौक बाजार स्थित सड़क किनारे कुछ लोग खुदाई का काम कर रहे हैं। जब पुलिस टीम सत्यापन के लिए पहुंची, तो करीब 20 से 25 लोग कुदाल और अन्य उपकरणों के साथ खुदाई करते मिले। ये लोग खुद को सरकारी ठेके का काम (जैसे पाइप बिछाना) करने का झांसा दे रहे थे। हालांकि, जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो पोल खुल गया कि उनके पास ऐसा कोई ठेका नहीं था और वे जमीन के नीचे बिछे कीमती केबल तार चुराकर बेचने की फिराक में थे。

छापेमारी में 6 धरे गए, 20 भाग निकलेः पुलिस की गाड़...