सीतामढ़ी, मार्च 19 -- दिनदहाड़े शिक्षक के थैले से एक लाख उड़ाया, शोर मचाने पर एक उचक्का पकड़ा गया सीतामढ़ी। सीतामढ़ी शहर में बुधवार को दिनदहाड़े एक शिक्षक के थैले से एक लाख रुपये उड़ा लेने का मामला सामने आया है। हालांकि लोगों के प्रयास से एक उच्चका को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया निवासी 53 वर्षीय जुगुत लाल राम, जो प्राथमिक विद्यालय फरछहीया में शिक्षक हैं, बुधवार को करीब 11:30 बजे किरण चौक स्थित नेशनल मार्केट के स्टेट बैंक की सीतामढ़ी शाखा से एक लाख रुपये निकालकर अपने थैले में रखकर टोटो से जा रहे थे।बताया जाता है कि बैंक से पैसे निकालने के बाद वह कारगिल चौक स्थित राजकुमार होटल के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और टोटो में अपना पैसा गिराकर झांसा देने लगा। जब शिक्षक का ध्यान भटका, तो युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.