रुद्रपुर, मई 2 -- पंतनगर, संवाददाता। थाना पंतनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पहले यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल और बाद में जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पंतनगर की टा कॉलोनी निवासी सुमित वामल 30 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे अपनी दुकान से घर लौट रहा था। जैसे ही वह यूनिवर्सिटी स्थित शिवाजी पार्क के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद रवि चौहान और उसके एक साथी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने सुमित से जबरन मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर रवि चौहान ने डंडे से उसके बाएं हाथ पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसे पकड़कर जमीन प...