मुंगेर, मई 8 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। बेलहर थाना क्षेत्र के लालू नगर के आगे नहर किनारे अपराधियों ने दिनदहाड़े टोटो सवार महिला से जेवर और नकदी सहित कुल 1.30 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर महिला के दाहिने पैर में गोली मारकर अपराधी फरार हो गए। घायल महिला की पहचान तरी मंझगाय निवासी 50 वर्षीय निर्मला देवी, पति वीरेंद्र दास के रूप में हुई है। 80 हजार के जेवर, 50 हजार नगद लूटे। घायल निर्मला देवी ने बताया कि वह बेटी सोनी कुमारी के साथ संग्रामपुर बैंक से बंधक रखे जेवर छुड़ाकर घर लौट रही थीं। संग्रामपुर मोड़ से टोटो पर बैठकर जैसे ही लालू नगर से आगे पहुंचीं, बाइक सवार दो अपराधियों ने टोटो रुकवा लिया। अपराधियों ने थैले से 80 हजार रुपये मूल्य के जेवर और 50 हजार रुपये नगद लूट लिए। महिला के विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी। गोली उनके दाहिनी ...