बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता शहर के बाजार कर पैदल घर लौट रही महिला के गले से दिनदहाड़े झपट्टा मारकर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले से मंगलसूत्र निकालर कर तेज रफ्तार से निकल गए। जब तक वह कुछ समझ पाती, दोनों बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी हैं। शहर से सटे पल्हरी गांव में नहर पटरी निवासी सोमदत्त पुत्र कैलाश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार को करीब 4.40 बजे उसकी पत्नी वंदना बाजार कर घर आ रही थी। नहर के पास जैसे ही पहुंची बाइक से नकाबपोश दो युवक बगल से निकले और गले से मंगल सूत्र छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी...