सुपौल, सितम्बर 12 -- जदिया, निज संवाददाता पुलिस चौकसी को धता बताते हुए एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े मवेशी व्यापारी से 35 हजार रुपये लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चलाकर व्यापारी को जख्मी कर दिया। घटना जदिया-त्रिवेणीगंज एनएच मुख्य मार्ग पर तमकुलहा पुल के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुई। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ प्राची कश्यप ने बताया कि घायल की कमर पर गहरा जख्म है। जख्म को देखने से प्रतीत होता है कि गोली कमर को छूते हुए निकली है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के कुमारखंड था...