बिजनौर, जून 17 -- यहां ठाकुरद्वारा रोड पर दिनदहाड़े एक बाइक सवार उचक्का एक विवाहित महिला के कान का कुंडल लेकर फरार हो गया है।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस उचक्के की तलाश में आसपास के दुकानदारों के कैमरे खंगाल रही है और दुकानदारों से पूछताछ कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिपाही वाला निवासी एक विवाहित महिला दोपहर लगभग 12.30 के आसपास अपने मायकेसिपाहीवाला से ससुराल जा रही थी। इसी बीच जब वह ठाकुरद्वारा रोड चौराहे पर पहुंची इस समय एक हो उचक्का स्प्लेंडर बाइक से आया और महिला का सोने का कुंडल कान से खींच कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- महद्दीगंज नहर के पास युवक से चेन झपटकर बाइक सवार अपराधी फरार महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बाइक के पीछे भाग कर उसे पकड़ने का भी प्रयास किया, परंतु वह फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताय...