दिनदहाड़े पशु व्यापारी से चाकू मारकर 93 हजार लूटे,दो बदमाश गिरफ्तार
बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव भंडोरिया के पास बुलेट बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाड़े तमंचे के बल पर पशु व्यापारी दो सगे भाइयों से चाकू मारकर 93 हजार रुपए की नगदी लूट ली।वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।एक लुटेरे का मोबाइल घटनास्थल पर गिर पड़ा।पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि बीबीनगर निवासी सोहनपाल के पुत्र बाबू और अमित पशुओं की खरीद फरोख्त का कारोबार करते है।रविवार को स्याना में साप्ताहिक पशु पैठ से होकर बाइक द्वारा दोनों भाई औरंगाबाद के गांव राजगढ़ी में पशु के पैसे देने के लिए जा रहे थे।गांव भंडोरिया के पास अनामिका शुगर मिल की ओर से काले कलर की बुलेट बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में बाइक को ओवरटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.