दिनदहाड़े नकब लगाकर मुर्गी फार्म से नकदी चोरी के मामले में तीन दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
अमरोहा, मई 13 -- हसनपुर। संभल मार्ग किनारे मुर्गी फार्म में पीछे से नकब लगाकार 85 हजार रुपये चोरी करने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। नगर पंचायत सैदनगली के मोहल्ला मदीना मस्जिद निवासी शमीम अहमद पुत्र सलीम का ढक्का मोड़ के नजदीक संभल मार्ग किनारे मुर्गी फार्म है। शमीम का कहना है कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह किसी काम से उझारी गया था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने पीछे आम के बाग की ओर से फार्म की दीवार काटकर कमरे में कुर्सी पर रखे बैग से 85000 रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। कुछ देर बाद शमीम वापस लौटा तो दीवार कटी देख होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब चोरों का सुराग नहीं लगा तो थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि यह रकम मुर्गी खरीदने के लिए रखी थी। पुलिस ने तहरीर के आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.