गढ़वा, मार्च 28 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। थानांतर्गत नरखोरिया गांव में दिनदहाड़े गोलीचालन की हुई घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार दोपहर की है। फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में घायल दुकानदार 50 वर्षीय उमेश मेहता को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नरखोरिया गांव निवासी उमेश अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान एक अज्ञात युवक ग्राहक बनकर वहां पहुंचा। उसने उमेश से सिगरेट व गुटखा मांगा। उक्त सामान लेने के दौरान ही उसने अचानक हथियार निकालकर उमेश पर फायरिंग कर दी। गोली उसके बाएं कंधे को चीरते हुए आर-पार हो गई। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल को अनुमं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.