मुजफ्फर नगर, जून 24 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर खुर्द में मंगलवार को दिनदहाड़े 10 वर्षीय बालक के अपहरण के प्रयास से हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक युवक बच्चे को मुंह दबाकर कंधे पर डालकर गन्ने के खेतों की ओर ले जा रहा था, लेकिन पड़ोसी की सतर्कता और ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी बालक को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गांव वाजिदपुर खुर्द निवासी अनुज का 10 वर्षीय पुत्र मंगलवार को घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान एक युवक उसे उठाकर जंगल की ओर ले जाने लगा। छत पर मौजूद एक पड़ोसी की नजर युवक पर पड़ गई, जिसके बाद उसने शोर मचा दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी बालक को छोड़कर भाग निकला। सुरक्षित बरामद होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। बालक ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे शोर मचाने पर जान से मारने की ध...