महोबा, मार्च 24 -- खरेला, संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को बचाने आए उसके पिता पर भी कुल्हाड़ी से हमला बोलकर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद अधिकारियों ने गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी हासिल कर तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव चंदौली निवासी 30 वर्षीय नरेंद्र राजपूत पर सोमवार को दबंगों ने एकाएक हमला बोल दिया। पुरानी रंजिश को लेकर किए गए हमले में युवक को संभलने का मौका नहीं मिला। दबंगों के हमला से युवक की चीख पुकार सुनकर 65 वर्षीय पिता मंगल बचाव को पहुंचा तो दबंगों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। युवक के सीने में गोली लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम द...