देवरिया, मई 9 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के चकिया कोठी इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी कर लिए। करजनिया गांव निवासी यूनुस मंसूरी चकिया कोठी-भवानी छापर मुख्य मार्ग के किनारे स्याही नदी के तट पर बने अपने मकान में परिवार के साथ रहते है। उनका मकान चकिया कोठी पुलिस चेक पोस्ट से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे यूनुस अपनी दुकान पर चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर बकरी चराने चली गई थी। करीब दो घंटे बाद जब वह वापस लौटीं तो दरवाजे का ताला खुला देख उन्हें शक हुआ। अंदर जाने पर देखा कि बक्से का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौक...